चुनावी सभा में तृणमूल नेता की धमकी, विपक्ष ने किया विरोध और कड़ा ऐतराज
कोलकाता:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक युवा नेता ने विवादास्पद बयान दिया। दक्षिण 24 परगना जिला के मोगराहाट में इमरान हसन मोल्ला ने चुनावी सभा में लोगों को खुलेआम धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस को वोट नहीं दिया गया, तो इलाके में रहने नहीं दिया जाएगा। यह घटना सोमवार को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी बहरामपुर क्षेत्र में टीएमसी नेताओं के इसी तरह के बयान सामने आए थे, जिससे चुनावी माहौल में तनाव बढ़ गया है। इमरान हसन मोल्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि तृणमूल को वोट न देने पर पीठ फूलकर तकिया हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल के अलावा किसी अन्य पार्टी को वोट पडऩे पर इलाके में रहने की इजाजत नहीं दी जाएगी। तृणमूल नेता ने 2021 के चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि उस समय बेईमानी करने वालों को माफ कर दिया गया था, लेकिन 2026 में कोई माफी नहीं मिलेगी। विपक्षी दलों ने इसकी तीखी निंदा की है। भाजपा नेता सजल घोष ने कहा कि ऐसे नेता टीएमसी की संपत्ति हैं और चुनाव के बाद इन्हें ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वे सीधे खड़े भी न हो सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव के बाद ये नेता खुद इलाका छोडक़र भागेंगे।

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी ने बदला ऑरेंज कैप का समीकरण
19 जून को होगी Reliance Industries की अहम बैठक, रिकॉर्ड डेट घोषित
MP पुलिस को बड़ी सौगात: पैरालिसिस और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों में मिलेगा आर्थिक सहारा
कर्नाटक की राजनीति में हलचल: डीके शिवकुमार ने छुए सिद्धारमैया के पैर, इस्तीफे की चर्चा गर्म
वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने जीता फैंस का दिल