तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले बादल बनने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट: कहीं आंधी-बारिश की राहत, तो कहीं जेठ की तपिश का कहर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मौसम में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में आंधी और बारिश ने पारे को नीचे गिराया है, वहीं बुंदेलखंड और पूर्वांचल के जिलों में भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है।
बांदा रहा प्रदेश में सबसे गर्म राज्य के बुंदेलखंड इलाके में सूरज के तेवर काफी तल्ख रहे। बांदा जिला मंगलवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। इसके अलावा झांसी में 43 डिग्री, प्रयागराज में 42 डिग्री और वाराणसी में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
इन जिलों में झमाझम बरसे बादल पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मुरादाबाद में 12.8 मिमी और बरेली में 11.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। आगरा और पीलीभीत जैसे क्षेत्रों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
लखनऊ में बढ़ने लगी उमस राजधानी लखनऊ में मंगलवार को तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल किया। यहाँ अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले एक हफ्ते के भीतर लखनऊ के पारे में 6 डिग्री तक का उछाल आ सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।
आगामी चेतावनी और पूर्वानुमान आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार:
-
बुधवार के लिए अलर्ट: देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती और गोंडा समेत पूर्वी तराई के 11 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
-
बढ़ती गर्मी: बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगेगा, जिसके बाद पूरे प्रदेश में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और जेठ की लू अपना असर दिखाएगी।

फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा