भारतीय चयनकर्ताओं को पूर्व कप्तान ने दी प्रमुख सलाह, कहा....
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल को लगता है कि बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लैंड की टीम बची हुई टेस्ट सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर देगी, लेकिन उन्होंने मेजबान टीम जीतने का समर्थन किया।
चैपल ने कहा, ''घरेलू टीम होने के नाते भारत को आखिर में इस मुश्किल सीरीज को जीतना चाहिए, लेकिन उन्हें बचे हुए मुकाबलों में कड़ी चुनौती मिलेगी। स्टोक्स के आक्रामक नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम जो रूट की अगुआई वाली टीम से बेहतर है जो पिछले दौरे पर स्पिन के आगे पस्त हो गई थी।''
चैपल ने कहा कि भारत मजबूत टीम है और उनके पास रोहित शर्मा के रूप में एक अच्छा कप्तान है। कोहली का बची हुई सीरीज में नहीं खेलना एक झटका है। उम्मीद है कि चयनकर्ता अब श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी काबिलियत को ज्यादा महत्व देना बंद कर देंगे और कुलदीप यादव की विकेट झटकने की क्षमता को ज्यादा अहमियत देना सीखेंगे।

यूपी को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के इस बाजार में 3000 किलो खजूर बना चर्चा का विषय
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें