स्टरलाइट ने ब्यावर परियोजना के लिए 2,400 करोड़ जुटाए
नई दिल्ली । स्टरलाइट पावर ने राजस्थान में अपनी ब्यावर ट्रांसमिशन परियोजना के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) से 2,400 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। स्टरलाइट पावर ने बयान में कहा कि अपनी ब्यावर ट्रांसमिशन लिमिटेड (बीटीएल) परियोजना के लिए सफलतापूर्वक वित्त पोषण प्राप्त कर लिया है। परियोजना का ठेका मिलने के चार महीने के भीतर स्टरलाइट पावर ने उसके लिए वित्त पोषण प्राप्त किया है। स्टरलाइट पावर के एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए वित्त पोषण हासिल करना बड़ी उपलब्धि होती है। इतने कम समय में इसे हासिल करने से इस महत्वपूर्ण परियोजना के वितरण में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

नक्सलियों का ब्रेन माने जाने वाले Muppala Lakshmana Rao की नेपाल में गिरफ्तारी, 15 नक्सली कर सकते हैं सरेंडर
नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा,नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से पूरी
पुलिस महकमे में हुआ होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ हुआ उत्सव का आयोजन
महाराष्ट्र में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा, उद्योग जगत में चिंता
नीतीश कुमार की जीवनी: निजी जीवन, परिवार और करियर पर एक नजर