जीएसटी को लेकर सीतारमण का बड़ा ऐलान, पारदर्शिता और मजबूती पर जोर
व्यापार: जीएसटी में अगली पीढ़ी के सुधार निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था को खुला और पारदर्शी बनाएंगे। इसके साथ ही इसके अमल में आने से अनुपालन का बोझ भी घटेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को चेन्नई में यह बात कही। वित्त मंत्री सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहीं थीं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में 56 करोड़ जनधन खाते खोले गए, जिनमें कुल जमा राशि 2.68 लाख करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि 67 प्रतिशत जन धन खाते ग्रामीण, अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए। 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि 18 वर्षों में पहली बार एसएंडपी की ओर से भारत की दीर्घकालिक संप्रभु क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया गया है।
वित्त मंत्री निर्मला सीमारमण ने बताया कि भारतीय अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने अपनी परिसंपत्तियों की गुणवत्ता में भी काफी सुधार किया है। वित्त मंत्री ने बताया कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था को खुला और पारदर्शी बनाएंगे व अनुपालन बोझ में कमी लाएंगे।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल