रूस ने पेट्रोल और गैसोलीन निर्यात पर लगाया प्रतिबंध
मुंबई । रूस ने पेट्रोल और गैसोलीन पर अगले छह महीने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक रूस में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से यह निर्णय लिया गया है। इससे आने वाले दिनों में भारत में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। दरअसल, भारत बड़ी मात्रा में रूस से कम कीमतों पर कच्चे तेल का आयात करता है। उपभोक्ताओं और किसानों की गैसोलीन की बढ़ती मांग की भरपाई करने और रिफाइनरियों के मेंटेनेंस के लिए ये फैसला लिया गया है। रूस के उप प्रधान मंत्री एलेक्जेंडर नोवाक के एक प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी। ऊंची घरेलू कीमतों और कमी से निपटने के लिए रूस ने पिछले साल सितंबर और नवंबर के बीच भी इसी तरह का प्रतिबंध लगाया था। जिसमें केवल चार पूर्व-सोवियत राज्यों बेलारूस, कजाकिस्तान, आर्मेनिया और किर्गिस्तान को छूट दी गई थी। इस बार ये प्रतिबंध यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के सदस्य देशों पर लागू नहीं होगा।

‘पीएम मोदी ने कर दिया आत्मसमर्पण’, Mallikarjun Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा संभालेंगे मुख्य सचिव का अतिरिक्त दायित्व
वैश्विक हालात पर चर्चा, नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की बात
वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb