Oscars 2024: एक बार फिर RRR को ऑस्कर में मिली जगह
96 वें एकेडमी अवॉर्ड्स ने विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी है। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हुए इस समारोह में हॉलीवुड सितारों का मेला लगा। रेड कार्पेट पर स्टार्स के स्टाइल ने आग लगा दी। ऑस्कर 2024 में क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर और ग्रेटा गर्विग की बार्बी की धूम रही।हॉलीवुड फिल्मों और स्टार्स से भरे इस इवेंट ने भारतीय के चेहरों पर चमक तब ला दी, जब 'आरआरआर' को एक बार फिर ऑस्कर में जगह मिली।एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बीते साल ऑस्कर में धूम मचाई थी। फिल्म के गाने नाटू नाटू ने को सिर्फ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, बल्कि स्टेज पर इस गाने पर परफॉर्मेंस भी हुई थी। वहीं, एक बार फिर ऑस्कर के मंच पर 'आरआरआर' ने अपनी जगह बनाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शांत रहना मुश्किल हो गया।ऑस्कर 2024 में 'नाटू- नाटू' गाने को स्क्रीन पर दो बार दिखाया गया। सबसे पहले स्टंट कोऑर्डिनेटर को ट्रिब्यूट देते वक्त सॉन्ग का एक सीन स्क्रीन पर फीचर किया गया, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर हुक स्टेप कर रहे थे। वहीं, दूसरी बार बेस्ट सॉन्ग अवॉर्ड की घोषणा के दौरान नाटू नाटू गाने को दिखाया गया। सोशल मीडिया पर ऑस्कर 2024 से नाटू नाटू की ये झलकियां छाई हुई है।

वैश्विक कूटनीति का बड़ा मंच, उद्घाटन करेंगे Narendra Modi; मुख्य अतिथि होंगे Alexander Stubb
3 दिन तक छत्तीसगढ़ मार्ग की 13 ट्रेनों का संचालन रद्द, सफर से पहले खबर पढ़ें
हिंद महासागर में बढ़ते तनाव पर Rahul Gandhi का हमला, बोले– सरकार दे जवाब
दिल्ली मेट्रो: 70 लाख यात्रियों सहित रोजाना एक करोड़ लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी
युवाओं को भारत आने का न्योता, जस्टिस Surya Kant ने भूटान को सुझाव दिया