चीनी सैनिकों पर भारी पड़े भारतीय जवान
विदेशी धरती पर भारतीय सैनिकों ने चीन के सेनाओं को धूल चटा दी है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफ्रीका के सूडान में भारतीय और चीनी सैनिकों को टग ऑफ वॉर खेलते देखा गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय सैनिकों की जीत हुई। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत भारतीय सेना सूडान में तैनात है।भारतीय सैनिकों ने अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए चीनी सेना पर बड़ी जीत हासिल की। यह एक दोस्ताना लेकिन जोशपूर्ण मुकाबला था। इस वीडियो पर यूजर्स अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तन्मय देसाई लिखते है कि 'रस्साकशी एक झांकी है अक्साई चिन अभी बाकी है।' वहीं, शुभम द्विवेदी ने लिखा 'जय भारत।'

LPG कीमत बढ़ने पर उमंग सिंघार बोले- महंगाई से जनता परेशान
ट्रेलर में दिखा खतरनाक अवतार, दुश्मनों से बदला लेने निकले रणवीर
30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में दिखाएंगे हुनर
प्रदेश में गर्मी ने दिखाए तेवर, अगले हफ्ते और बढ़ेगा तापमान
'जीरो' का उदाहरण देकर एम एम फारूकी ने बताया शाहरुख क्यों नहीं पहुंच पाए आमिर के स्तर तक