देश के 6 राज्यों में हीटवेव, 43 डिग्री पहुंचा तापमान
नई दिल्ली। देश के 6 राज्यों में हीटवेव चल रही है। इनमें कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है। भारतीय मौसम विभाग ने केरल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी रहने की बात कही है। इनमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि 7 अप्रैल से मध्यप्रदेश के 18 और बिहार के 9 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, झारखंड में 7 अप्रैल तक राज्य में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में आंधी-बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 में से 7 साल बारिश हुई। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। 7 अप्रैल से अगले 2 दिन प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, रीवा समेत 18 जिलों में बारिश हो सकती है।

15 मार्च को लखनऊ में बसपा की बड़ी रैली, कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, पछुआ थमी; बुंदेलखंड में तापमान 35 के ऊपर
सहारा की संपत्तियां बिकने की कगार पर, ED जांच में बड़े राज सामने
बीजेपी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेसी नेताओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते: प्रदेश अध्यक्ष