सीएम साय ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला....
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में 55-60 वर्षों तक एकछत्र राज किया और अनेकों राज्यों में वर्षों-वर्षों तक राज किया, लेकिन लूट-लूटकर देश को खोखला करने का काम किया। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस के शासनकाल में जितने भी प्रधानमंत्री हुए कईयों पर कोई न कोई घोटाले का आरोप हैं।
राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले जैसा बड़ा आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव गांधी पर बोफोर्स घोटाले जैसा बड़ा आरोप है तो मनमोहन सिंह की सरकार में ऐसा कोई भी दिन नहीं था, जब घोटाले की नई-नई खबर अखबार में न आती रही हो, यथा कोयला घोटाला, 2 जी घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला इसके उदाहरण हैं। ऐसी कांग्रेस का समूल नाश करना है।
अपने एक दिवसीय दौरे में मध्यप्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत बाकल में दो जनसभाओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर लताड़ा। भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के लिए की वोट अपील की।
कांग्रेस का खात्मा तय
सीएम साय ने कहा कि इतनी तपती गर्मी में आप लोग भाजपा को समर्थन देने आए हैं, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस का खात्मा तय है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को धोखा देने, लूटने का काम किया है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन, खुद ही गरीबी को बढ़ाया। इनके एक प्रधानमंत्री ने तो जनता के बीच कहा था कि हम दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं जो गरीबों तक केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस ने ही भ्रष्टाचार को बढ़ाया और घोटाला भी किया।

विधानसभा सत्र से पहले आयोगों की रिपोर्ट पर चर्चा तेज
अमेरिका-इज़राइल पर ईरान का बड़ा आरोप, IAEA ने दावे को किया खारिज
त्योहार पर यात्रियों के लिए राहत की खबर, AI करेगा सीट मॉनिटरिंग
Team India का कमाल: 6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री, कैसा रहा पुराना प्रदर्शन?
‘कृषि कैबिनेट से आदिवासी किसानों का विकास नहीं’, उमंग सिंघार का हमला