भाजपा नेता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान
दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र के बीएसपी क्वार्टर में भाजपा युवा मोर्चा अहिवारा मंडल मंहामंत्री ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी व बेटा शादी कार्यक्रम में शामिल होने गांव गए हुए थे। मृतक के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने सुसाइड नोट में खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि अहिवारा टाउनशीप बीएसपी क्वार्टर निवासी शिवकुमार वर्मा (40) के पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम होने से मंगलवार की सुबह पत्नी व बेटा गांव चले गए। शिवकुमार घर पर अकेला था। उसने घर पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब दूसरे दिन पत्नी व बेटा घर वापस आए। घर का दरवाजे खुला हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो मृतक शिवकुमार फांसी पर लटका हुआ था। जिसके बाद नंदिनी ने पुलिस को सूचनी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में उसने स्वयं को मौत का जिम्मेदार टहराया है। मृतक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। मृतक की पत्नी सरकारी टीचर है।

विधानसभा सत्र से पहले आयोगों की रिपोर्ट पर चर्चा तेज
अमेरिका-इज़राइल पर ईरान का बड़ा आरोप, IAEA ने दावे को किया खारिज
त्योहार पर यात्रियों के लिए राहत की खबर, AI करेगा सीट मॉनिटरिंग
Team India का कमाल: 6वीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री, कैसा रहा पुराना प्रदर्शन?