भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का निधन
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का सोमवार की सुबह निधन हो गया। भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा। कांग्रेस नेता के पिता ने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है. अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल कई महीनों तक अस्पताल में थे। मिली जानकारी के मुताबिक, नंद कुमार बघेल कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से पीड़ित थे।

प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि
वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव