हल्द्वानी हिंसा के 9 वांटेड, चिपकाए पोस्टर
नैनीताल । उत्तराखंड के हल्द्वानी में 8 फरवरी को भारी हिंसा हुई थी। बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीम पर उपद्रवियों ने हमला बोला था। भारी पथराव के साथ ही आगजनी और गोलीबारी भी की थी। कई गाडिय़ों के साथ ही थाने को घेरकर आग के हवाले कर दिया था। इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब नैनीताल पुलिस ने दंगे में वांछितों के पोस्टर जारी किए हैं। इसके साथ ही हिंसा में शामिल रहे उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया है।

फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
वीपी और अटल सरकार में मंत्री रहे Nitish Kumar, क्या अब मोदी कैबिनेट में एंट्री संभव?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ड्रोन कैमरों से भी की जाएगी निगरानी
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका