प्रशिक्षण के बाद जश्न में डूबे BJP नेता, कांग्रेस ने उठाए सवाल
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के बाद अनोखा नजारा देखने को मिला. भारतीय जनता पार्टी के नेता फिल्मी गानों पर थिकरते नजर आए. वहीं पार्षद मनीष शर्मा ने ऐसा गजब का डांस किया कि चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनका डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेस ने इस मामले पर निशाना साधा है।
गोलू शुक्ला ने भी लगाए ठुमके
भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर इंदौर में 15 और 16 मार्च को आयोजित किया गया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत मंडल प्रशिक्षित वर्ग हुआ. ये कार्यक्रम मिष्टी गार्डन किया गया. दो दिनों तक पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा और राष्ट्र सेवा जैसे विषयों के बारे में बतलाया गया. अनुशासन और गंभीरता का माहौल रहा। प्रशिक्षण शिविर के बाद पूरा माहौल बदल गया. मूड रिफ्रेश करने के लिए शिविर के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी दौरान बीजेपी नेता फिल्मी गाने पर थिरकते नजर आए. इंदौर-3 से विधायक गोलू शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा नाचते हुए दिखाई दिए।
बीजेपी नगर अध्यक्ष ने क्या कहा?
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने वायरल वीडियो के बारे में कहा कि प्रशिक्षण शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए थे. पार्षद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
कांग्रेस ने साधा निशाना
वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि जो तस्वीरें सामने आई हैं. वो किसी जवाबदेह राजनीतिक दल की नहीं बल्कि जश्न में डूबे समूह की लगती हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक ओर भागीरथपुरा की दर्दनाक घटना जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी. शहर अब तक उससे ऊबर नहीं पाया है. वहीं दूसरी ओर पुगलिया परिवार पर कहर टूट गया है, और 8 लोगों की मौत हो गई है. तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जनता की आंखों के आंसू सूखे नहीं और सत्ता के ठुमके शुरू हो गए।

उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: फाइल दबाने और लापरवाही के आरोप में दो अधिकारी हटाए गए।
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा