तीखे सवाल, सीधे जवाब: आशीष अग्रवाल ने सतीश उपाध्याय से की खुली बातचीत
भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा के सह प्रदेश प्रभारी सतीश उपाध्याय चर्चे में रहने के बजाय पर्दे के पीछे से संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने में विश्वास रखते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद उनके एमपी में दौरे कम हुए लेकिन वो संगठनात्मक गतिविधियों पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करते रहे हैं। मंगलवार को वो भोपाल दौरे पर थे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी के दुखद निधन पर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए वो प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के साथ बैतूल के लिए निकले। आम तौर पर बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करते। लेकिन जब पास में एक बड़ा नेता बैठा हो तो मौका और दस्तूर यही कहता है कि उससे कुछ राजनीतिक बात कर ली जाए। फिर क्या था बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुछ देर के लिए पत्रकार की भूमिका में आ गए और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी से एक के बाद एक कई राजनीतिक सवाल कर डाला। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने पहला पवार करते हुए पूछा कि बहुत दिनों के बाद आपका मध्य प्रदेश में आना हुआ। जिसका जवाब देते हुए सह प्रदेश प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि विधायक बनने के बाद उनकी व्यस्तता थोड़ी दिल्ली में बढ़ गई थी लेकिन मध्य प्रदेश आना अच्छा लगता है कार्यकर्ताओं से मिलना बहुत अच्छा लगता है। बीजेपी मीडिया प्रभारी ने दूसरा सवाल पूछा कि आप संगठनात्मक काम के लिए देश भर में प्रवास करते हैं सभी जगहों का अनुभव लेते हैं तो दिल्ली में एमपी की वर्तमान सरकार को लेकर लोग क्या सोचते हैं। जिसका जवाब देते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि मध्य प्रदेश एक लीडिंग स्टेट के रुप में है,एमपी बीमारु राज्य से निकल कर खुशहाल राज्यों में शामिल हुआ है। देश के प्रधानमंत्री का जो मूल मंत्र है विकास भी विरासत भी उसको एमपी की सरकार ने साकार किया इसके अलावा आत्म निर्भर देश और आत्म निर्भर मध्य प्रदेश के सपने को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने विदेशों का दौरा किया निवेश लेकर आए। सह प्रदेश प्रभारी ने कहा कि एमपी के विकास की बात होती है उसके अलावा उन्होंने एमपी के विकास के लिए संभागीय स्तर पर जो इन्वेस्टरमीट की जो छोटे उद्यमी थे बिजनेसमैन थे उनको सभी को स्थापित करने का मौका और आफर दिया इससे एमपी के युवाओं को और इंडस्ट्रलिस्ट हैं उन्हें सब सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के लोग उद्योगपतियों की मदद कर रहे हैं। महिलाओं को युवाओं को लगातार आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। पूरा साल ही कृषि वर्ष को समर्पित किया पिछले साल महिलाओं के विकास पर समर्पित किया ये अपने आप में एक रोल माडल के रुप में उभर कर सामने आया है। अंत्योदय की भावना को और पीएम मोदी के सपने को सबसे पहले किसी ने पूरा करने का प्रयास किया तो वो मध्य प्रदेश है।

अभिभावकों को बड़ी राहत: राज्य सरकार ने RTE एडमिशन के लिए दिया 10 दिन का अतिरिक्त समय
ईरान के फैसले का असर: सप्लाई की चिंता खत्म होते ही कच्चा तेल सस्ता, अब भारत पर टिकी सबकी नजर।
कंकाल बन गई जिंदगी: नीमच में कुपोषण और प्रताड़ना की शिकार महिला का रेस्क्यू
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।