इंदौर में SIR सर्वे के बीच हंगामा, 17 संदिग्ध युवकों को BJP कार्यकर्ताओं ने रोका
इंदौर। मध्य प्रदेश में एसआईआर के सर्वे का काम पूरा हो चुका है. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में 17 युवकों के बांग्लादेशी होन के शक में पकड़ा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभी युवक बांग्लादेशी हैं और अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे. आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों के बांग्लादेशी होने की जांच कर रही है।
युवक बोले- 5 सालों से इंदौर में रह रहे हैं
पूरा मामला इंदौर के कमला नेहरू कॉलोनी के बताए जा रहे हैं. यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी होने के शक में युवकों को मल्हारगंज पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस की पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वे 5 सालों से इंदौर में रह रहे हैं. और एक रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं।
‘विदेशी होने पर डिपोर्ट किया जाएगा‘
बताया जा रहा है कि कमला नेहरू कॉलोनी में कुछ संदिग्ध युवकों को बिना पुलिस के सूचना दिए रहने की जानकारी मिली थी. इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सभी को युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं पुलिस का कहना है कि सभी युवकों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है. अगर जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति का देश के बाहर से कोई संबंध सामने आता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

रामेश्वर शर्मा का पलटवार—ममता बनर्जी के बयान पर साधा निशाना
‘आप मेरी मां का क्रश’—ट्रंप के बयान पर किंग चार्ल्स हुए लाल
‘हिम्मत है तो 4 मई को इस्तीफा दें’—तृणमूल कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
विवादों के बाद ‘केडी- द डेविल’ को मिली रिलीज की राह
वोटिंग के बीच हिंसा: BJP-TMC समर्थक भिड़े, नेता की कार पर हमला