कांग्रेस का बीजेपी पर तंज.....खून और पानी की बात की थी, खून और क्रिकेट की नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे क्रिकेट मैच पर बीजेपी सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस का आरोप है कि पहलगाम आतंकी हमले के बावजूद मैच करवाना बीजेपी के दोहरे चरित्र को दिखाता है।
कांग्रेस ने साझा किए वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के पुराने बयानों को दिखाया गया है, जिसमें वे कहते हैं कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते। कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी अब इन बयानों के विपरीत काम कर रही है, क्योंकि आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच हो रहे हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने खून और पानी की बात की थी, खून और क्रिकेट की नहीं।
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने इस मैच को सिर्फ व्यापार बताया। उन्होंने कहा कि यह मैच सरकार के दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए करवाया जा रहा है, क्योंकि इससे भारी मुनाफा होता है। वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार से सवाल किया कि आखिर बीसीसीआई क्या देश की भावनाओं से ऊपर है? उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के शहीदों के परिवार भी इस मैच का विरोध कर रहे हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी