मिलक के कांवड़ियों की भावनाएं आहत, रामपुर रेलवे स्टेशन पर हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
मुरादाबाद : हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे रामपुर मिलक के भक्तों की कांवड़ एक बस से टक्कर लगने के बाद खंडित हो गई। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइंस और थाना कटघर की पुलिस माैके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को शांत कराया और उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। स्थिति को नियंत्रण में लेने के बाद पुलिस ने कांवड़ियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर आगे रवाना कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में शांति बनी हुई है। कांवड़ियों की आवाजाही लगातार जारी है।

राशिफल 08 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
धान-मक्का की पारंपरिक खेती से नहीं बदल रही थी जिंदगी
छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम गोढ़ी में हुआ किसान सम्मेलन
रतलाम के डायल-112 हीरोज
भोपाल नगर निगम का नवीन भवन बनेगा सुशासन का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव