वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, तीसरी पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शादी के सातवें दिन पति ने अपनी नई नवेली पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी पति ने उसे सोते हुए लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. यह उसकी तीसरी पत्नी थी. इससे पहले उसकी दो शादी हुईं. उसने दोनों पत्नियों को छोड़ दिया था. 9 मई को आरोपी की तीसरी शादी हुई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ जारी है.
घटना वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के अमौली गांव की है. यहां के रहने वाले राजू पाल ने अपनी पत्नी आरती पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक का मायका जौनपुर जिले के चंदवक में है. दोनों की शादी बीते 9 मई को हुई थी. जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद से उनके बीच विवाद होता रहता था. आए दिन राजू अपनी पत्नी को पीटता था.
सोते में कर दी पीट-पीटकर हत्या
जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है, जब आरती सो रही थी, तभी राजू ने उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया. पिटाई से आरती बुरी तरह घायल हो गई. उसने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी. परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आरती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पहले छोड़ चुका है दो पत्नियां
पुलिस ने आरोपी पति राजू को गिरफ्तार कर लिया. वह नशे का आदि बताया जा रहा है. यह भी बताया गया कि राजू की यह तीसरी पत्नी थी. इससे पहले उसकी पहली शादी अदलहाट निवासी पूजा पाल के साथ हुई थी. एक साल उसने पूजा को छोड़ दिया, फिर उसकी दूसरी शादी गाजीपुर के लंका निवासी संध्या पाल के साथ हुई. 15 दिन बाद उसने उसे भी छोड़ दिया. तीसरी शादी राजू ने आरती से की. शादी के सातवें दिन उसने आरती की हत्या कर दी. इससे पहले राजू पर हत्या का केस दर्ज है. उसने अपने बहन के प्रेमी की हत्या की थी, जिसमें उसने सात साल की सजा काटी थी.

गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूकंप के झटकों से जापान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
टीएमसी में नई जिम्मेदारी से सियासी टकराव, कल्याण बनर्जी बने निशाने पर
पूर्व विधायक की पत्नी और बेटे को भी 10-10 साल कैद की सजा