सेवानिवृत्त उप संचालक जनसंपर्क नीरज शर्मा को दी श्रद्धांजलि
भोपाल : जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उप संचालक नीरज शर्मा को सोमवार को जनसम्पर्क संचालनालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए जनसंपर्क अधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखा और ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर अपर संचालक जी.एस. वाधवा संजय जैन, संयुक्त संचालक पंकज मित्तल, मुकेश मोदी, उपसंचालक अरुण राठौर, क्रांति दीप अलूने, उप संचालक टी.के. चटर्जी, बिंदु सुनील, बबीता मिश्रा, संतोष मिश्रा, दुर्गेश रायकवार, मुकेश दुबे, अरुण शर्मा, सुनील वर्मा, सहायक संचालक राजेश पांडेय, सुसोनिया परिहार आदि उपस्थित थे।

महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी