भोजन बना बीमारी की वजह, कोरबा में शादी समारोह के बाद 51 बीमार
कोरबा जिले के भेसमा के पहाड़ी पारा में एक शादी समारोह में पॉलिथीन में पैक बूंदी खाने के बाद 51 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें 43 बच्चे और 6 उम्रदराज लोग शामिल हैं। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समारोह में पॉलिथीन में पैक बूंदी खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ी। उल्टी और दस्त से पीड़ित 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज की टीम इलाज में लगी हुई है। जिला मेडिकल कॉलेज के डीन कमल किशोर सहारे ने बताया कि रात 12 बजे यह घटना सामने आई। जहां एक के बाद एक लगभग 47 से अधिक लोग उल्टी दस्त के शिकार थे। इसमें सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं, 6 से 7 लोग उम्रदराज हैं। बताया जा रहा है कि शादी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें 108 की मदद से जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया।

शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान