इंडिगो फ्लाइट के एक क्रू मेंबर पर पांच साल के बच्चे से सोने की चेन चुराने का आरोप लगा
नई दिल्ली। इंडिगो फ्लाइट के एक क्रू मेंबर पर पांच साल के बच्चे से सोने की चेन चुराने का आरोप लगाया गया है। बेंगलुरु में एक बच्चे की मां द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि फ्लाइट अटेंडेंट उसके बच्चे को वॉशरूम ले गई, जिसके बाद बच्चे के गले में पहनी सोने की चेन गायब हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6ई 661 में अपने दो बच्चों के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु जा रही थी।
इंडिगो फ्लाइट अटेंडेंट के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि उसने 80,000 रुपये की 20 ग्राम की सोने की चेन छीन ली, जो उसके एक बच्चे ने पहनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडिगो ने एक बयान में कहा, हम तिरुवनंतपुरम से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट 6E 661 में एक कर्मचारी से जुड़ी हाल की घटना से अवगत हैं। हमारी एक कस्टमर ने ये आरोप लगाए हैं। हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं और जांच करने में संबंधित अधिकारियों को पूरा समर्थन और सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव