होली की ड्यूटी करते हुए टीआई संजय पाठक की हार्ट अटैक से हुई मौत
इंदौर। इंदौर के बेटमा में होली के दिन टीआई संजय पाठक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे होली की ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया ना जा सका। वे इंदौर रेंज आईजी कार्यालय में पदस्थ थे।
इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी पर थे तैनात
होली के दिन वे इंदौर ग्रामीण जोन में ड्यूटी कर रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी और अपनी ओर से श्रद्धांजलि भी प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने पोस्ट करके दी श्रद्धांजलि
सीएम ने लिखा कि, इंदौर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बेटमा में ड्यूटी पर तैनात कर्तव्यनिष्ठ मध्य प्रदेश पुलिस निरीक्षक श्री संजय पाठक की हृदयाघात से असामयिक मृत्यु का अत्यंत ही दुखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। कर्तव्य निर्वहन करते हुए जनसेवा के प्रति आपका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है। आगे सीएम ने लिखा कि परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!

23 मिनट में बदली तस्वीर, जांबाजों की कार्रवाई से कांपा पाकिस्तान
‘आरोप साबित करें या माफी मांगें’: BJP का भगवंत मान को नोटिस
सम्राट चौधरी के जिम्मे बड़ा काम, मंत्रियों के विभागों का होगा बंटवारा
राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति भारत की तत्परता का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर: रक्षामंत्री
तमिलनाडु में सियासी ड्रामा: बहुमत साबित करने की शर्त पर अड़े राज्यपाल राजेंद्र